वायु सेना के अधिकारी प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं किरण नेवार के द्वारा छात्रों को दी गई विस्तृत जानकारी
साहिबगंज(झारखंड)
भारतीय वायु सेना में करियर बनाने हेतु इच्छुक छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसेलिंग कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान इंडियन एयर फोर्स के अधिकारीगण प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं किरण नेवार के द्वारा छात्रों को भारतीय वायु सेना जैसे प्रतिष्ठित बल में शामिल होकर देश और परिवार का नाम रोशन करने की अपील की गई ।
दी गई भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑफिसर और नॉन-ऑफिसर दोनों स्तरों पर भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी, एसटीएआर और अग्निवीर परीक्षाओं के पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया और एसएसबी इंटरव्यू की विभिन्न चरणों को विस्तार से समझाया। सत्र के दौरान उन्होंने छात्रों से सवाल-जवाब कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया,साथ ही उनकी समझ को परखा।
छात्रों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में वायुसेना में करियर संभावनाओं पर चर्चा करते हुए छात्रों में नया आत्मविश्वास जगाया गया ।अंत में भारतीय वायु सेना से संबंधित पंपलेट और पोस्टर भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।








