जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण का दिया निर्देश
पुराना सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
साहिबगंज(झारखंड)-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा पुराना सदर अस्पताल परिसर, कुपोषण उपचार केन्द्र (MTC), MCH भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री सती ने अस्पताल परिसर की विभिन्न इकाइयों की स्थिति का गहन आकलन किया।
निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश
उपायुक्त ने जर्जर अवस्था में पाए गए भवनों को चिन्हित कर ध्वस्त करने तथा नए सिरे से डीपीआर (DPR) तैयार कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अनुरूप भवन निर्माण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।अस्पताल परिसर में बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त महोदय ने कनीय अभियंता (J.E) शैलेश कुमार को पूरे परिसर में नालों का DPR तैयार कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।
निर्माण एवं सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से करे पूर्ण
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री सती ने कहा कि रोगियों को स्वच्छ, सुरक्षित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निर्माण एवं सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएं।इस दौरान सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ रामदेव पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महमूद आलम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।








