जिले में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन को लेकर बैठक में बनी रणनीति
पाकुड़(झारखंड) : रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पाकुड़ जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन
उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी 12 मंडलों में बैठक कर रूपरेखा तय की जाएगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को आमजन तक पहुंचाना है और राष्ट्रप्रेम व एकता की भावना को जागृत करना है। कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू भगत और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
14 अगस्त को मनाई जायेगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भगत ने बताया कि 14 अगस्त को पार्टी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। 10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों व प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलेगा। जबकि 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।प्रदेश मंत्री श्री मरांडी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाना है।
ये भी थे उपस्थित
बैठक में अनुग्रहित प्रसाद साह, सोशल मीडिया संथाल परगना प्रभारी जयंत मंडल, प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ सह संयोजक आशीष सेन ,मीरा प्रवीण सिंह, रूपेश भगत, जामु मरांडी, विवेकानंद तिवारी, दीपक साह, सुशांत घोष, मनोरंजन सरकार, सोहन मंडल, सपन दुबे, हिसाबी राय, जीतू सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।