---Advertisement---

सनराइज इंग्लिश अकादमी में एनुअल डे फंक्शन का आयोजन

On: Saturday, January 31, 2026 7:08 PM
---Advertisement---

तीनपहाड़/साहिबगंज (झारखंड)

तीनपहाड़ स्थित सनराइज इंग्लिश अकादमी में एनुअल डे फंक्शन का आयोजन किया गया।जिसमें स्कूली बच्चे और अभिभावको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक सह प्राचार्य बादशाह अख्तर ने किया। छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।बच्चो ने  कार्यक्रम के दौरान नृत्य, नाटक, भाषण और साइंस प्रोजेक्ट का बेजोड़ प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नर्सरी से क्लास 5 तक के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालिया बटोरी।उपस्थित अभिवाहको से लेकर अतिथियों ने भी बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को काफी सराहनीय बताया ।कार्यक्रम मे बच्चो ने  सामाजिक मुद्दों पर जैसे  रोड सेफ्टी, धूम्रपान, प्रदूषण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI,  मोबाइल की लत, सौरमंडल, जल शुद्धीकरण , महिला सशक्तिकरण, हमारा भारत, जैसे मुद्दों पर छात्रों ने भाषण, डांस, नाटक और साइंस प्रोजेक्ट को लाजबाब  रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  शिक्षक इरशाद अंसारी, मनोज यादव, संदीप कुमार, वाई पी सिंह, इंतखाब अंसारी, सामंत दास, धनंजय कुमार, वसीम अख्तर, जन्नत परवीन, नंदलाल शाह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment