---Advertisement---

एसपी और डीटीओ ने की चांदपुर स्थित प्रस्तावित अस्थाई ऑटो व टेंपो स्टैंड का निरीक्षण

On: Saturday, December 6, 2025 12:37 AM
---Advertisement---

पदाधिकारियों ने प्रस्तावित अस्थाई ऑटो व टेंपो स्टैंड में आवश्यक संरचनात्मक सुधार करने का दिया निर्देश

पाकुड़(झारखंड)

जिला में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और बढ़ते ऑटो व टोटो के अवैध परिचालन को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन कारवाई में जुट गई है।शुक्रवार को पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी और जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से चांदपुर स्थित प्रस्तावित अस्थाई ऑटो व टेंपो स्टैंड का निरीक्षण किया।

ऑटो और टोटो वाहनों का होगा पड़ाव

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान स्थल पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।इस क्रम में प्रस्तावित अस्थाई ऑटो व टेंपो स्टैंड में आवश्यक संरचनात्मक सुधार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जंहा यह तय किया गया कि अस्थाई स्टैंड पर सभी ऑटो और टोटो वाहनों का पड़ाव होगा। वहीं वाहनों की जाँच तथा जाँच चौकी से संबंधित कार्य चौबीसों घंटे संचालित किया जाएगा।

वाहनों के ठहराव के लिए बनेगा कार्ययोजना

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की।जिसमें जाँच चौकी पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, पुलिस बल की तैनाती, बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय, सड़क संकेत, होर्डिंग, बैनर तथा मार्ग की मरम्मत जैसे विषय शामिल थे। साथ ही वाहनों के ठहराव के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी बल दिया गया।

यातायात व्यवस्था में होगा नियंत्रित

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई ऑटो व टेंपो स्टैंड के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने में आसानी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment