---Advertisement---

सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रयास से गया और लखनाऊ के लिए एक और ट्रेन – अमित सिंह

On: Friday, July 18, 2025 2:03 AM
---Advertisement---

साहिबगंज(झारखंड):गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बीते कई वर्षो से लगातार संथालपरगना का विकास को लेकर प्रयासरत है।जबतक निर्णय लिया गया कार्य को जमीनी स्तर पर नही लाते है,तबतक प्रयासरत रहते है।हांलाकि श्री दुबे को संथाल में विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने केंद्र के कई योजनाओ को धरातल में उतारकर क्षेत्र का विकास में अहम योगदान दिए है।इन दिनों उनके अपने संसदीय क्षेत्र गोड्डा में रेल का जाल बिछाने में सफल हुए है।जनता का माने तो गोड्डा क्षेत्र में जिस स्पीड से रेल का विकास हुआ है,शायद ही उसका किसी ने कल्पना भी की थी।गोड्डा –भागलपुर रेल खंड के अलावे उन्होंने भागलपुर-साहिबगंज-बरहरवा-मालदा -रामपुरहाट –हावड़ा रेल खंड में भी जनता के लिए उनका कई अहम योगदान रहा है।

सांसद ने निभाया वादा:

ईस बावत भाजपा नेता अमित सिंह ने दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पिछले दुर्गा पूजा और झारखंड विधानसभा के समय अपना किया वादा निभाया है।सांसद श्री दुबे के प्रयास से मालदा से गोमतीनगर भाया साहिबगंज/ भागलपुर , गया होते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार  से चलेगी। गया के लिए एक और ट्रेन और लखनउ के लिए एक नया गाड़ी मिला है।जो आज रात साहिबगंज पहुंचेगी। बताया की सांसद के प्रयास से भागलपुर से हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस या वन्दे भारत भाया साहिबगंज भी जल्द चलेगी। तीनपहाड़ में भी कुछ ट्रेनों का ठहराव जल्द होगा। जिसमें राजमहल अनुमंडल मुख्यालय के जनता  को लाभ मिलेगा। एक- दो और ट्रेनों का परिचालन साहिबगंज से होना है,जिसकी जानकारी जल्द दी जायेगी । अमित सिंह ने साहिबगंज की जनता को भरोसा देते हुए कहा है की  साहिबगंज में  रेल का गौरव गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे  के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से वापस आएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment