झारखंड सशस्त्र पुलिस की 21वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में जैप 9 का बेहत्तर प्रदर्शन
साहिबगंज(झारखंड)
झारखंड सशस्त्र पुलिस की 21वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में साहिबगंज के सशस्त्र पुलिस बल ने विभिन्न खेलों में अग्रणी प्र दर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की हैं ।
जानकारी के अनुसार JAP 2 रांची में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित सशस्त्र पुलिस बल के कई प्रतिभागियों एवं टीम ने भाग लिया।
जैप 9 के समादेष्टा श्रीमति कुसुम पुनिया के मार्गदर्शन में साहिबगंज जिला में स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के भी कई प्रतिभागियों एवं टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में अग्रणी प्रदर्शन करते हुए साहिबगंज के सशस्त्र पुलिस बल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की हैं।

जिसमे कुश्ती में एक गोल्ड मेडल एक सिल्वर मेडल,पंजा लड़ाई में एक गोल्ड मेडल,वेट लिफ्टिंग में एक गोल्ड मेडल,बैडमिंटन में थर्ड स्थान,टेबल टेनिस तथा फुटबॉल में उपविजेता के रूप में प्रदर्शन रहा।सभी खिलाड़ियों को समादेष्टा श्रीमती पुनिया , पुलिस उपाधीक्षक, लाइन बाबू, सुबेदार तथा सभी जैप 9 परिवार की ओर से बधाई दी गई तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया गया।








