---Advertisement---

साहिबगंज के शिवालयो में सावन का पहली सोमवारी को उमड़ी भक्तो की भीड़

On: Monday, July 14, 2025 8:43 PM
---Advertisement---

साहिबगंज(झारखंड): सावन मास के प्रथम सोमवारी को जिले के विभिन्न शिव मंदिरो में जलाभिषेक के लिए श्रधालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी।भक्तो में भगवान शिव के प्रति अपार श्रद्धा और उत्साह देखा गया। श्रधालुओ ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। साहिबगंज जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी भक्तो का भीड़ शिव मन्दिरों में दिखा।झारखंड के एक मात्र जिला साहिबगंज है,जंहा पवित्र गंगा नदी प्रवाहित होती है।साहिबगंज व राजमहल के गंगा तट में गंगा स्नान के लिए हजारो की संख्या में भक्तो की भीड़ थी।श्रधालुओ ने  गंगा में डुबकी लगाकर भगवान शिव की आराधना कर शिवालयो में जलाभिषेक की। मनमंचित फल प्राप्ति को लेकर श्री श्री 108 महाकालेश्वर धाम शिव मंदिर में भी भक्तो की भीड़ थी। महाकालेश्वर धाम के पुजारी प्रदुमन पांडे द्वारा विधि और तिथि के अनुसार संकल्प कराकर मंत्र उच्चारण करते हुए भक्तो से जल अभिषेक, दूध अभिषेक ,रुद्र अभिषेक कराया। बरहेट शिवगादी धाम में पहली सोमबारी को गुफा के अंदर विराजमान भगवान शिव का दर्शन के लिए सैंकड़ो भक्तो का भीड़ लगी रही।कतार से भक्तो ने बाबा गाजेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इधर मोतिझरना स्थित गुफा में विराजमान मोतीनाथ के मन्दिर में भी भक्तो ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।तीनपहाड़ क्षेत्र स्थित बाबा धनेश्वर नाथ तथा मनोकामनानाथ मन्दिर में भी सुबह से शिव भक्तो को जलाभिषेक के लिए देखा गया।इसके अलावे बोरियो,मंडरो,बरहरवा,उधवा,राजमहल प्रखंड क्षेत्रो के शिवालयो में भक्तो ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।राजमहल सिंघीदलान स्थित गंगा तट पर सोमबार सुबह से भक्तो की भीड़ गंगा स्नान के लिए लगी रही।भक्तो ने गंगा में डुबकी लगाकर  लौटा में गंगा जल लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।मंदिरों के पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण कर  भक्तो को जलाभिषेक कराया  गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment