आरोपी ने अपने सगे नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
पाकुड़(झारखंड)
जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनी मामला प्रकाश में आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर समाज को शर्मसार कर दिया है।घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
अकेला पाकर नियत हुआ खराब
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है।बताया गया है पीड़ित नाबालिग बच्ची अपने चाचा के घर गई थी। उस समय आरोपी घर में अकेला था। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने जबरन उसे घर के अंदर खींचकर दुष्कर्म जैसी शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने की त्वरित कारवाई:
बताया जाता है की घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को घटना की पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन पाकुड़िया थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच और साक्ष्य संग्रह के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पोक्सो कानून समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है । आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








