---Advertisement---

राजमहल में अताउर शेख के घर से पुलिस ने किया गांजा बरामद

On: Saturday, December 6, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

गांजा किसी को बिक्री करने लिए अपने घर में छिपा कर रखा था अताउर

साहिबगंज(झारखंड)

जिला पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार साहिबगंज के एसपी को गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी  की राजमहल थाना अंतर्गत लखीपुर पंचायत के हरिजन टोला स्थित अताउर शेख पिता स्व० दल्लु मिस्वी अवैध रूप से गांजा का खरीद बिक्री करता है। गांजा किसी को बिक्री करने लिए अपने घर में छिपा कर रखा है।

की गई विधिवत छापामारी

जानकारी देते राजमहल के एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया की उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए अताउर शेख पिता स्व० दल्लु मिस्त्री सा० हरिजन टोला लखीपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज के घर पर विधिवत छापामारी किया गया।

गांजा बरामद

एसडीपीओ श्री त्रिपाठी ने बताया की  छापामारी के क्रम में अताउर शेख के घर के एक कमरे में एक काला पलास्टिक मे छिपाकर गांजा रखा हुआ पाया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया,जिसका वजन 349 ग्राम है।इस क्रम में छापेमारी दल द्वारा  अताउर शेख पिता स्व० दल्लु मिस्त्री सा० हरिजन टोला लखीपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज को गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिकी दर्ज

इस संबध में राजमहल थाना कांड संख्या 511/25 दिनांक 04.12.2025 धारा 20 (b) (ii) (B)/22 NDPS के तहत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है ।अभियुक्त अताउर शेख को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रहा है।

छापामारी टीम में थे शामिल

छापेमारी दल में अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजमहल मो० युसुफ,पुलिस इंस्पेक्टर राजिव रंजन,थाना प्राभारी मो० हसनैन अंसारी थाना,पु०अ०नि० महादेव उरॉव,स०अ०नि० मो० जमील,स०अ०नि० अरूणा कुमारी टोप्पो,आ0 146/ दीपक कुमार एवं आ0 220 राजाराम महतो शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment