---Advertisement---

150 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

On: Friday, January 30, 2026 9:20 PM
शराब तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

झारखंड से अवैध शराब तस्करी का पुलिस ने किया पर्दाफास ,बिहार में ऊँची दामो पर बेचीं जाती है शराब

रांची(झारखंड)

झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पीकअप वैन में अवैध शराब झारखण्ड से बिहार तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी सदर के निर्देशानुसार न्यू फोरलेन, ग्राम बहलोलवा के समीप संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई। चेकिंग के दौरान एक पीकअप वैन को रोका गया, जिसकी गतिविधियां प्राप्त सूचना से मेल खाती प्रतीत हुई।

तस्करों का चलाकी नही आयी काम:

पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान पूछताछ के क्रम में पीकअप वैन पर सवार व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वाहन में पानी लदा हुआ है तथा इसके समर्थन में उनके द्वारा इनवॉइस बिल भी प्रस्तुत किया गया। परंतु जब पीकअप वैन की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई पाई गई। जिससे संबंधित कोई भी वैध कागजात उनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

बिहार में ऊँचे दामो पर बेची जाती थी शराब:

पुलिस द्वारा गहन पूछताछ किये जाने के दौरान दोनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि वे लोग रांची से शराब लाकर बिहार के  औरंगाबाद  में ऊँचे दामों पर बिक्री करते हैं।पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरामद सामानों की जप्ती सूची तैयार कर थाना लाया गया।जिसमे अंग्रेजी शराब  150 कार्टन अंग्रेजी शराब  (लगभग 1342 लीटर) ,एक मोबाइल फोन तथा  एक पीकअप वैन (रजिस्ट्रेशन संख्या – JH01FX-8446) शामिल है।  

प्राथमिकी दर्ज :

इस संबंध में सदर थाना  पुलिस ने कांड संख्या-12/2026 के तहत धारा 272/274/336(3) भा०द०वि० एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सरोज प्रजापति(32) पिता लक्ष्मी प्रजापति ,पता ग्राम + पो० बारीडीह, थाना ओरमांझी, जिला रांची तथा सुरेन्द्र महतो(41) पिता सीताराम महतो,पता  ग्राम पंडरी पचम्बा, थाना  चान्हो, जिला  रांची को गिरफ्तार कर  जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment