पलामू जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,800 ग्राम प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रांची(झारखंड)
झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने प्रतिबंधित अफीम के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पाकी की ओर से टेम्पू में सवार होकर मादक पदार्थ (प्रतिबंधित अफीम) लेकर रजवाडीह चौक होते हुए डालटनगंज से ट्रेन पकड़कर बाहर जाने वाले हैं।
सुचना सत्यापन के लिए किया गया वाहन चेकिंग:
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सदर थाना प्रभारी द्वारा संध्या गश्ती में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मियों को चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके आलोक में संध्या गश्ती पदाधिकारी द्वारा रजवाडीह चौक पर टेम्पू सहित अन्य वाहनों की सघन जांच प्रारंभ की गई। वाहन चेकिंग के क्रम में एक टेम्पू से दो व्यक्ति बैग लेकर उतरते हुए पाए गए, जिनकी गतिविधियां प्राप्त गुप्त सूचना से मेल खाती प्रतीत हुई।
तलाशी में मिला संदिग्ध अफीम :
संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई। जिसमें उनके पास से अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उन्होंने उक्त अफीम ग्राम ताल, थाना तरहसी निवासी तेतर यादव से खरीदकर जालंधर (पंजाब) में बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरामद सामग्री की जप्ती सूची तैयार कर सदर थाना लाया गया।जिसमे अफीम जैसा मादक पदार्थ लगभग 800 ग्राम,मोबाइल फोन 02 नग तथा नकद राशि 800/-रुपया शामिल है।
प्राथमिकी दर्ज :
इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने कांड संख्या-13/2026 के तहत धारा 17(b)/22(b)/29 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सूचित भुईयां( 25) पिता गणेश भुईयां,पता ग्राम पथरा कला, पो०+थाना पोंकी, जिला पलामू तथा कुलेन्द्र भुईयां(25) पिता केवल भुईयां पता ग्राम रिमी रामपुर, थाना लावालोग, जिला चतरा निवासी को गिरफ्तार की है।







