
पुलिस की तत्परता से नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला चंद घण्टों में गिरफ्तार
पुलिस का वर्दी पहनकर कई क्षेत्रों में किया धोखाधड़ी ।
छत्तीसगढ़ से राशिद जमाल सिद्दीकी की रिपोर्ट
केसीजी(छत्तीसगढ़)- केसीजी जिला अंतर्गत छुईखदान थाना पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कारवाई से फर्जी पुलिस पदाधिकारी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के अनुसार गुप्तेश्वर तिवारी नामक एक 28 वर्षीय युवक ने पैसा कमाने के लिए अपने को एक पुलिस पदाधिकारी बना लिया।जगह-जगह पुलिस की वर्दी पहनकर धौंस दिखाकर मोटी रकम वसूली की फिराक में रहता था। जब एक पीड़ित द्वारा इसकी सुचना छुईखदान थाना पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आ गयी।फर्जी वर्दी पहनकर युवा वर्ग को अपना टार्गेट बनाता था।युवा वर्ग को पुलिस का नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।
क्या है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदारी निवासी सुखउ राम नेताम समलाल नेताम के बटे धनेश्वर नेताम का पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर गुप्तेश्वर तिवारी उर्फ जी.पी.पाण्डे पिता स्व0 प्रकाष तिवारी थाना गातापार जिला द्वारा अलग-अलग समय पर कुल 106000/- (एक लाख छः हजार) रूपये की ठगी किया था ।शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबध्द कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन पर पुलिस की तत्परता से आरोपी गुप्तेष्वर तिवारी उर्फ जी.पी.पाण्डे पिता स्व0 प्रकाश तिवारी उम्र 28 साल चंगुर्दा थाना गातापार जिला केसीजी (छ0ग0) की खोजबीन पता तलाश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी ने थाना बोरतालाब जिला राजनांदगांव एवं थाना मोहगांव क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है जिसका मामला प्रकाश में आने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपी गुप्तेष्वर तिवारी को त्वरित कार्यवाही कर पकड़ा गया ।
छापेमारी में इन समानो का किया गया बरामद
इस बावत पुलिस ने बताया की आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी खाकी वर्दी, एक जोड़ी कोम्बेद वर्दी, जिसके जेब पर चिपकने वाला नेम प्लेट जिसमें अंग्रेजी में जी0पी0 तिवारी लिखा है तथा इसके उपर छ0ग0 पुलिस का मोनो लगा है एवं बांये हिस्सा में नीले रंग का लेनयार्ड लगा है।इसके अलावे एक लाल रंग का चमड़ा का नया बेल्ट जिसके कचक के उपर छ0ग0 पुलिस का मोनो लगा है। एक जोड़ी तीन स्टार वाला काॅम्बेड फ्लैफ जिस पर छ0ग0 पुलिस लिखा है तथा दोनों पर तीन-तीन स्टार बना हुआ है। एक तीन स्टार वाला फ्लैफ जिसका स्टील का छ0ग0 पुलिस का मोनो तथा तीन स्टार लगा हुआ है।एक रीबन प्लेट प्लास्टिक का, एक एंड्रायेड मोबाईल एवं नगदी रकम को जप्त किया गया ।इस प्रकार से पुलिस की तत्परता से तत्काल पुलिस की छवि को धुमिल करने वाले नकली पुलिस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है ।







