---Advertisement---

पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण करे:उपायुक्त

On: Wednesday, November 26, 2025 12:24 AM
---Advertisement---

उपायुक्त हेमंत सती ने पथ निर्माण विभाग एवं एनएच प्रमंडल की सड़क योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

 जिले की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पर जोर

पथ निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रगत सड़क योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता तथा अवरोधों की गहन समीक्षा की गई।उपायुक्त श्री सती ने पथ निर्माण विभाग के तहत संचालित निम्नलिखित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में और तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मिर्जाचौकी से बोआरीजोर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, बांझी बाजार (दुर्गा मंदिर) – मांडवा – करिकंदर – चकरी – दलदली – करासोल सड़क(महाराजपुर–शर्मापुर रोड पर) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, हाथमारी से हाथीगढ़ तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य, दिग्घी (बरहरवा) NH-80 से केसरो बरहेट–बरहरवा मोड़ तक रिंग रोड का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण/पुनर्निर्माण , महाराजपुर से शर्मापुर (NH-80) वाया तालझारी –कल्याणचक–पड़रिया –तीनपहाड़–बाकुडी मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य कि जानकारी ली।

उपायुक्त श्री सती ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया  जाय।उन्होंने प्रत्येक परियोजना की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने और कार्य में देरी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी कही।बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार तथा विभागीय सहायक अभियंता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment