---Advertisement---

पाकुड़ में बंद घर से चोरो ने उड़ाया लाखों की जेवर और नकदी

On: Wednesday, December 3, 2025 12:11 AM
---Advertisement---

फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ बुलाकर पुलिस ने शुरू की जांच

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पाकुड़(झारखंड)

रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का टाला तोडकर लाखो का समान लुट कर फरार हो गया।घटना पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बागान पाड़ा का है ।जंहा चोर ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने–चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

शादी में शामिल होने गये थे आसनसोल

मिली जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार अग्रवाल  का परिवार बीते  29 नवंबर को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल गया हुआ था। सोमवार देर शाम जब परिवार घर लौटा,तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और चोरी का पता चला।बताया जाता है कि चोरों ने घर की बाउंड्री फांदकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के साथ ही फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को भी बुलाया, जिसने घर से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके। थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ की मदद से जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment