22 वाहनों से लगभग 27,500 रुपया का किया गया जुर्माना वसूल
चलाया गया सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान
साहिबगंज(झारखंड)-ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत सोमबार को जिला परिवहन विभाग द्वारा जिरवाबाड़ी थाना के समीप सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं एम.भी.आई विमल किशोर द्वारा किया गया।
वाहनों का किया गया विस्तृत जांच
अभियान के दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की विस्तृत जांच की गई। विशेष रूप से ओवर स्पीडिंग पर रोकथाम हेतु वाहनों की गति नियंत्रित करने संबंधी जांच की गई। साथ ही बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि अनिवार्य दस्तावेजों के बिना चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कुल 22 वाहनों से लगभग 27,500 रुपया का जुर्माना वसूल किया गया।
ये भी थे उपस्थित
मौके पर सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, ओवर स्पीडिंग से बचने तथा जिम्मेदार यात्रायात को अपनाने हेतु जागरूक किया गया।इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आरईए अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण उपस्थिति थे।








