दैनिक मजदूरी पर G.N.M, एक्स-रे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से संबंधित बैठक आयोजित
साहिबगंज(झारखंड)
उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को आयुष्मान भारत मद से भुगतान किए जाने वाले मानदेय के अंतर्गत दैनिक मजदूरी पर G.N.M, एक्स-रे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
इस क्रम में उपायुक्त श्री सती ने चयन प्रक्रिया, कार्यक्षमता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध मानदेय भुगतान को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण हो। इसके साथ ही कार्यरत कर्मियों का उपस्थिति, ड्यूटी आवंटन एवं कार्य निष्पादन की निरंतर समीक्षा करने को कहा गया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, DPM हिना तथा MOIC डॉ. राजीव रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।








