---Advertisement---

नकाबपोश चोरो ने माँ पगली दुर्गा मंदिर को बनाया निशाना

On: Wednesday, October 15, 2025 8:50 PM
---Advertisement---

जांच में जुटी फोरेंसिक टीम  

साहिबगंज(झारखंड):दीपावली से पूर्व चार नकाबपोश चोरो ने दु:साहस का परिचय देते हुए मंदिर का ताला तोड़कर माँ पगली दुर्गा का चरण पादुका सहित दानपेटी से नगदी  का चोरी कर क्षेत्र को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देकर जिला पुलिस को चुनौती दी है।घटना साहिबगंज जिला के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडई स्थित प्रसिद्ध पगली दुर्गा माँ मंदिर का है।जानकारी के अनुसार बुधवार अहले सुबह सफाई कर्मी रंजित चौधरी जब नित्य दिनों की तरह मंदिर का सफाई करने पंहुचा तो, पाया की मंदिर का कई ताला टूटा हुआ है।इसकी जानकारी स्थानीय लोगो तथा मंदिर कमेटी के सचिव संजीव दे एवं पुरोहित सपन अवस्थी को दी।घटना की सुचना मिलते  ही स्थानीय भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।

तहकीकात में जुटी पुलिस:

मंदिर के सचिव  संजीव दे ने घटना की जानकारी राजमहल एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी को दी।सुचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,पुलिस  इंस्पेक्टर राजीव रंजन,प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान,एसआई पवन कुमार,महादेव उराँव ,तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पंहुचकर घटना का तहकीकात में जुट गई।पुलिस सीसी टीवी कैमरा को खंगालने में जुटी है।इस क्रम में पुलिस के फोरेंसिक टीम मंदिर परिसर पंहुचकर कई साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

सीसी टीवी कैमरा को चकमा देने का प्रयास:

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में कुल 23 सीसी टीवी कैमरा लगी हुई है।चोरो ने अपने चेहरे में नकाब लगाकर सीसी टीवी कैमरा को चकमा देने का भरपूर प्रयास  किया है।चोरो ने  सीसी टीवी कैमरा से निडर होकर एक घंटा से  अधिक समय तक मंदिर में तांडव मचाया। माँ पगली दुर्गा मंदिर ,शिव मंदिर तथा काली मंदिर के गेट तथा दान पेटी का  ताला तोड़ कर माँ पगली दुर्गा का चरण पादुका तथा दान पेटी से नगदी राशि को उड़ा लिया।

क्या कहते है मंदिर के सचिव:

इस बावत मंदिर कमेटी के सचिव संजीव दे ने बताया की मंदिर में चोरी की घटना निंदनीय तथा दुर्भाग्यपूर्ण है।सुरक्षा को लेकर मंदिर  में 23 सीसी टीवी कैमरा लगाया गया है।इसके बावजूद  चोरो ने दु:साहस का परिचय देकर इस घटना को अंजाम दिया है।कहा की पुलिस और माँ पगली दुर्गा पर पूर्ण  भरोसा है।कहा की माँ का चरण पादुका सहित दान पेटी से हजारो रुपया का नगदी चोरी हुई है।

क्या कहते है मंदिर के पुरोहित:

मंदिर के पुरोहित सपन अवस्थी ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मन विचलित हो गया।मंदिर पंहुचकर पाया की माँ का चांदी के चरण पादुका तथा दान पेटी से चोरो ने नगदी का चोरी कर किया है।ये घटना शर्मशार करने वाली है।माँ पगली दुर्गा पर पूर्ण विश्वास है की पुलिस जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर लेगी।

आस्था का केंद्र है माँ पगली दुर्गा मंदिर:

माँ पगली दुर्गा मंदिर क्षेत्र में आस्था का केंद्र है।यंहा प्रतिदिन सैकड़ो भक्त पूजा  अर्चना करने आते है ।मन्नते पूरा होने पर पाठा(बकरा) का पूजा देते है ।श्रधालुओ का मन्नते पूरा होने पर नवरात्री को नवमी के दिन सैंकड़ो पाठा का पूजा दी जाती है।इसके अलावे मंदिर में शनिवार तथा मंगलवार को भक्तो का तांता लगी रहती  है।

धान के खेत में फेंका  दान पेटी  व सीढ़ी:

चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बांस का  सीढ़ी,लोहे का सरिया सहित कई हथियारों का प्रयोग किया है।एक चोर के हाथ में डंडा व बड़ा सा झोला भी देखा जा रहा है ।आशंका जाहिर किया जा रहा है की  झोला में किसी भी  प्रकार का अन्य हथियार भी हो सकता है ।जो सीसी टीवी फुटेज में देखा जा सकता है।घटना को अंजाम देकर मंदिर के दान पेटी को लगभग 200 मीटर दूर धान  के खेत में फेंक दिया है।इसके अलावे बांस का सीढ़ी को भी धान के खेत में ही फेका है।इतना ही नही सीढ़ी के माध्यम से सीसी टीवी कैमरा में खेत का कीचड़  लगाने का भी प्रयास किया गया है ।

एसआईटी का गठन:

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में चोरी की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेकर  जिला के पुलिस  कप्तान द्वारा  एसआईटी का गठन किया गया है।पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।पुलिस कई लोगो से पूछताछ कर रही है।

चोरो ने दिखाया भक्ति :

जानकारी के अनुसार नकाबपोश चोरो में माँ पगली दुर्गा के प्रति भक्ति भी दिखा ।क्योंकि चोरी की घटना को अंजाम देने के समय एक भी चोर के पैर में जूता व चप्पल नही दिखा।इससे लगता है की चोरो में माँ पगली के प्रति कंही ना कंही आस्था भी छुपी है ।बताया जाता  है की पुलिस हर पहलू पर पैनी नजर रखकर जांच में जुटी है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment