एलसी रोड स्थित जमा मस्जिद परिसर में भी जमा मस्जिद इंतजामिया कमिटी के तत्वधान एवं यंग बॉयज कमिटी के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाया गया
साहिबगंज(झारखंड)
मॉडल कॉलेज राजमहल में मंगलवार को ब्लड सेंटर,सदर अस्पताल साहिबगंज तथा कॉलेज के NSS इकाई का संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कॉलेज के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कॉलेज के प्रचार्ज ने दी बधाई
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने रक्तदान महादान का संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति का जीवन प्रत्यक्ष रूप से बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं की भावना, समर्पण और निस्वार्थ सहयोग के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
इन्होने की रक्तदान
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से प्रसंज्जित कर्मकार, अक्षय, प्रसंजित मंडल, निशा कुमारी, तथा कॉलेज कर्मी श्याम लाल उरांव, जयकर सिंह, प्रकाश महतो आदि शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाध्यक्ष डॉ उदय टुडू,सीएचओ मुस्कान कुमारी,लैब असिस्टेंट सुभम गोस्वामी तथा लैब तकनीशियन संदीप कुमार उपस्थित थे।
जमा मस्जिद परिसर में यंग बॉयज ने लगाया रक्तदान शिविर

साहिबगंज शहर के एलसी रोड स्थित जमा मस्जिद परिसर में मंगलवार को जमा मस्जिद इंतजामिया कमिटी के तत्वधान एवं यंग बॉयज कमिटी के बैनर तले रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिविर में इकबाल अली, शेर अली, मो सरफराज, तनवीर, शहाबुद्दीन, शाबान कुरैशी, अल्ताफ आलम सहित कुल 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
ये थे उपस्थित
मौके पर सदर सीएचसी के एमओआईसी डॉ महमूद आलम, मस्जिद के पेश इमाम मुफ़्ती अंज़र हुसैन कासमी, कमिटी के अध्यक्ष शमशाद,सचिव शाबान खान, नज्जू खलीफा, हाशिम परवेज़, मो फैयाज, मो आलम,डॉ अशफाक, सुनील सिन्हा, मुश्ताक, मो नेहाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।








