---Advertisement---

मालदा रेल मंडल में टिकट जांच एवं यात्री जागरूकता अभियान का सफल संचालन

On: Wednesday, December 3, 2025 12:36 AM
---Advertisement---

नवंबर माह  में कुल 20,127 बिना टिकट एवं अनियमित यात्राओं के मामले दर्ज

लगभग 1.41 करोड़ रूपये से अधिक दंड के रूप में हुआ प्राप्त

मालदा(पश्चिम बंगाल)

मालदा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में नवंबर 2025 के दौरान व्यापक टिकट जांच अभियान एवं यात्री जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए गए। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा अपने मंडलाधिकार क्षेत्र में अनुशासित, जिम्मेदार एवं यात्री-अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास जारी हैं। वैध टिकट के बिना यात्रा करना भारतीय रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। मालदा मंडल की ओर से सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा गया है कि  वैध टिकट के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित यात्रा करे।

एक करोड़ से अधिक राशि की वसूली

मालदा फरेल मंडल द्वारा बताया गया है की माह नवंबर के दौरान कुल 20,127 बिना टिकट एवं अनियमित यात्राओं के मामले दर्ज किए गए।जिसमे लगभग 1,41,98,507/- की राशि दंड के रूप में वसूल की गई। यह व्यापक जांच अभियान प्रमुख स्टेशनों तथा विभिन्न ट्रेनों में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से संचालित किया गया।

चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

यात्रियों की सुगम आवाजाही एवं सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने हेतु मालदा मंडल द्वारा भीड़भाड़ वाले स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच गतिविधियों को और अधिक सघन किया गया है। साथ ही यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने तथा टिकट काउंटरों पर अंतिम समय में भीड़ से बचने हेतु जागरूकता अभियान भी निरंतर जारी हैं।

डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित

इसके अतिरिक्त, यात्री सुविधा बढ़ाने एवं डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न बड़े स्टेशनों क्रमश: मालदा टाउन, न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज एवं जमालपुर पर – Rail One ऐप, UTS ऑन मोबाइल ऐप तथा ATVM मशीनों के उपयोग से संबंधित विशेष जागरूकता एवं प्रचार कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही हैं। ताकि टिकट बुकिंग को अधिक सुविधाजनक, कैशलेस एवं परेशानी-रहित बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment