
पलामू(JHARKHAND)
पलामू जिले के छत्तरपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य से खनिज का चालान लेकर, वास्तव में खनिज की लोडिंग पलामू एवं गढ़वा जिले के क्रशरों से करता था। इस कार्रवाई में पाँच ट्रक जब्त किए गए हैं तथा एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस पूरे रैकेट में संलिप्त अन्य वाहन मालिकों एवं क्रशर संचालकों की गहन जांच जारी है।
क्या है मामला
विगत कुछ दिनों से पलामू पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि,कुछ वाहन मालिकों एवं क्रशर संचालकों के द्वारा एक संगठित सिंडिकेट बनाकर मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य से चालान प्राप्त किया जा रहा है।जबकि वास्तविक लोडिंग पलामू एवं गढ़वा जिला के विभिन्न क्रशरों से की जाती है। सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बिगत 10 एवं नबंबर को जिला परिवहन कार्यालय एवं छत्तरपुर थाना पुलिस के संयुक्त दल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्रमशः वाहन संख्या BR03GA6744, BR03GA4470, BR03GA7414, NL01AH5868 एवं CG15ED8897 को जांच हेतु रोका गया। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन संचालक मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ के क्रशर संचालकों से मिलीभगत कर कम दर पर चालान निर्गत करवाते हैं। पलामू के रामगढ़, चैनपुर, नवाबाजार एवं गढ़वा जिले के रंका, रमकंडा स्थित क्रशरों से खनिज लोड करते हैं। इसके बाद एक ही चालान पर कई बार ट्रिप कर राजस्व की भारी क्षति पहुँचाते हैं।

प्राथमिकी दर्ज
मामले को लेकर छत्तरपुर थाना कांड संख्या – 228/25 धारा – 303(2)/317(5)/338/336(3)/340(2)/318(4)/3(5) BNS 2023, 21 MMDR Act एवं Rule 13, The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 दर्ज किया गया है।
समान जप्त

इसके अलावे छत्तरपुर थाना कांड संख्या – 229/25 के तहत वाहन संख्या – BR03GA6744, BR03GA4470, BR03GA7414, NL01AH5868 एवं CG15ED8897, मध्य प्रदेश राज्य से जारी चालान जप्त किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस ने प्रिंस कुमार, उम्र – 26 वर्ष, पिता – धनंजय यादव, ग्राम – केशवा, थाना – पिरो, जिला – भोजपुर (बिहार) (वाहन संख्या – BR03GA7414 का चालक) को भी गिरफ्तार की है।
छापामारी दल में थे शामिल
छापेमारी दल में छत्तरपुर के थाना प्रभारी – प्रशांत प्रसाद, पु०अ०नि० सुशिल कुमार,स०अ०नि० राजीव कुमार, जिला परिवहन कार्यलय के कर्मी तथा सशस्त्र बल शामिल थे ।








