-झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य लाभ के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि- विधान से हवन कर किया प्रार्थना

बरहरवा(झारखंड) :झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी बरहरवा एवं पतना प्रखंड के बड़ा दिघी पंचायत के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर ढिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए प्रार्थना की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधि पूर्वक मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में गुरुजी के सेहत जल्द सुधार के लिए हवन करते हुए प्रार्थना की। मौके पर झामुमो नेता शक्ति नाथ अमन ने कहा की पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा है ।उनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे राज्य की चिंता है। वही मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने कहा की गुरूजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए माँ विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना व हवन किया गया ।गुरूजी झारखंड के लिए प्राण वायु है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन स्वास्थ लाभ के लिए पार्टी कार्यकर्ता व शुभचिंतक कामना कर रहे है ।वही पतना प्रखंड के झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा गुरुजी शीघ्र स्वस्थ होकर अपने लोगो के बीच होगे।मौके पर बड़ा दिग्गी पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार ने कहा दिल्ली में इलाजरत है दिशोम गुरु शिबू सोरेन, डॉक्टरों की निगरानी में है।जो बहुत जल्द स्वस्थ होकर आएंगे । मौके पर दिनेश सेन, सुशील सेन, कृष्ण पटवारी, महेश प्रसाद, मोहन गुप्ता, अशोक मंडल, मिथुन मंडल, भादो सोरेन,सौरभ कुमार,अमित मंडल, सहीत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद।