---Advertisement---

लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में सम्मानित होंगे बजरंगी

On: Thursday, December 11, 2025 8:29 AM
---Advertisement---

साहिबगंज(झारखण्ड)

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व लोकप्रिय समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव आगामी 12 दिसंबर को लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स (संसद भवन) में जी लीडर्स समिट में शामिल होकर सम्मानित होंगे। यह सम्मान उन्हें सामाजिक धार्मिक व पर्यावरण के क्षेत्रो में किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं सहयोग के लिए दिया जा रहा है।इस बाबत पूछे जाने पर श्री यादव ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्रवासियों को समर्पित है। क्षेत्रवासियों द्वारा दिए जाने वाला प्यार ,सम्मान व आशीर्वाद ही मुझे सामाजिक धार्मिक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है।श्री यादव गुरुवार प्रातः 6:30 बजे दिल्ली से एयर इंडिया फ़्लाइट से लंदन के लिए रवाना हुए है।

 बजरंगी प्रसाद यादव को जी लीडरशिप समिट में सम्मानित व चयनित होने पर साहिबगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल, भाजपा नेता पंकज घोष, संजय साहा, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष यादव, रेखा देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज केसरी कुंदन पासवान, हिरेण तांती, वरुण मंडल ,तमाल मंडल ,संदीप घोष ,राहुल मंडल, अनमोल आनंद ,मनोज यादव ,राजदीप यादव, स्वाधीन घोष अनुराग राहुल सहित अनेकों क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment