साहेबगंज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हजारीबाग टीम को किया पराजित
साहिबगंज(झारखण्ड)
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा रांची में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली(एस.जी.एफ.आई) बालक अंडर 14 खो- खो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 जिले में अंतिम 04 ( सेमीफाइनल) में प्रवेश किया। साहेबगंज की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हजारीबाग टीम को पराजित किया इसके पूर्व जिले की टीम ने कई जिलों की टीम को पराजित किया।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत जिले वासियों ने टीम को बधाई दी।








