जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएँ, उपायुक्त ने त्वरित निवारण का दिया आश्वासन।
साहिबगंज(झारखंड)
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित की गई। आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी–अपनी समस्याएँ रखीं।उपायुक्त श्री सती ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याएँ सुनीं।
विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त
जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सुनवाई जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी द्वारा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि संबंधित,सामाजिक सुरक्षा,शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य,विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
विभागों को दिए निर्देश
उपायुक्त ने सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए और प्रतिपुष्टि अनिवार्य रूप से उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिसके लिए प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।








