---Advertisement---

हजारीबाग पुलिस ने की भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद

On: Sunday, November 23, 2025 7:56 PM
---Advertisement---

हजारीबाग जिला पुलिस ने अवैध नकली शराब बेचने वाले माफियाओं पर नकेल कसने में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब व 4 वाहन को जब्त करते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार की है। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी कि चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम टांडडीह स्थित कुमार चन्दन के घर पर अवैध रूप से नकली शराब का भंडारण कर छोटी-छोटी गाडी में बिहार में खपाने की योजना बनायीं जा रही है।

इस सुचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षिक बरही अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया । छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए ग्राम टांडडीह स्तिथ कुमार चन्दन के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति के निशान देही पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर अवैध नकली शराब बरामद किया गया।

इस अलोक में चौपारण थाना में काण्ड संख्या-323/2025 दिनांक-23/11/2025 धारा  338/336(2)/340(2)/341(3)/274/275/317 (2)/3 (5) एवं 47 (a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हजारीबाग पुलिस उक्त मामले को लेकर चुन्नू कुमार (उम्र-20 वर्ष) पे० रामप्रवेश प्रसाद सा० पकरिया थाना हिलसा जिला नालंदा,कुमार चन्दन (उम्र-38 वर्ष) प्र० अमरेन्द्र कुमार सिंह सा० टांडडीह थाना चौपारण जिला हजारीबाग,रणविजय कुमार सिंह (उम्र 34 वर्ष) पे० सतराजीत सिंह सा० परसोनी थाना ईटखोरी जिला चतरा,मो० असलम अंसारी (उम्र- 40 वर्ष)पे० मो मुख्तार अंसारी सा० ईरबा थाना ओरमांझी जिला रांची,दीपक कुमार महतो (उम्र-32 वर्ष)पे० प्रितनाथ महतो सा० पारणडीह थाना राहे जिला रांची,रौबिन महतो(उम्र- 30 वर्ष)पे० चंद्रकांत महतो सा० बुरुडीह थाना राहे जिला रांची,अरमान अंसारी(उम्र-19 वर्ष)पिता असलम अंसारी सा० ईरबा थाना ओरमांझी जिला रांची तथा प्रवीण कुमार महतो (उम्र-28 वर्ष)पिता विष्णुचरण महतो सा0 झाबरी थाना सिल्ली जिला चेन्नई को गिरफ्तार की है।

पुलिस छापेमारी के दौरान 160 पेटी 8 PM का 180 ml अंग्रेजी शराब सभी पेटी में 48 पिस कुल 7680 पिस,172 पेटी Star Gold का 180 ml अंग्रेजी शराब सभी पेटी में 48 पिस कुल 8256 पिस, नकली शराब बनाने में उपयोग करने का विभिन्न ब्रांड का स्टीकर, सील, ढक्कन,एक स्कोर्पियन रजिस्ट्रेशन संख्या-BR06PE-8842,एक SWIFT DEZIRE गाडी रजिस्ट्रेशन संख्या JH01EP-3227,एक RENAULT DATSUN GO PLUS गाडी रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PM-6881,एक निसान टेरानो गाड़ी भर्ती संख्या JH01BF-7726,अभियुक्त के पास बरामद विभिन्न कमपनी का स्मार्ट फ़ोन बरामद की है।

पुलिस निरीक्षक बरही अंचल चन्द्रशेकर कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पु०अ०नि० रवि रंजन,पु०अ०नि० दिव्य प्रकाश सिंह, पु०अ०नि० सुबिन्द्र कुमार राम, स०अ०नि बदल कुमार महतो,स०अ०नि कैलाश चन्द्र महतो तथा तकनिकी शाखा एवं थाना रिज़र्व गार्ड एवं चौकीदार शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment