---Advertisement---

हिरणपुर से पाकुड़ तक की खराब सड़क को 72 घंटे के भीतर दुरुस्त करे -डीसी

On: Sunday, July 20, 2025 1:36 AM
---Advertisement---

पाकुड़(झारखंड) : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की।बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में 10+2 विद्यालय खोला जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने बेहतर अस्पताल निर्माण, चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम की तैनाती, पेयजल तथा बिजली उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने रैयत परिवारों के सदस्यों के स्किल के अनुसार एन्गेजमेंट की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा हिरणपुर से पाकुड़ तक की खराब सड़क को 72 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का निर्देश डब्ल्यूपीडीसीएल और पीएसपीसीएल कंपनी के पदाधिकारियों को दिया गया।

स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में मौजूद सांसद विजय कुमार हांसदा ने कंपनी को स्वरोजगार बढ़ाने के ठोस कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं तथा रैयतों के हितों की सुरक्षा हो। सभी गांवों में पेयजल सुविधा के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी उन्होंने जोर दिया।लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि कभी-कभी ग्रामीणों को गंभीर बीमारी हो जाती है।ऐसे में उनके इलाज की समुचित व्यवस्था कंपनी सुनिश्चित करे। उन्होंने 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देना भी सुनिश्चित करने को कहा।

ये भी थे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक पाकुड़ निसात आलम, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव, अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment