कहा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य
विधायक ने कहा ब्लॉक व थाना में बिचौलिया प्रथा बर्दाश्त नहीं की जायेगी
बिचौलिया प्रथा का सुचना मिली तो सख्ती से होगी कार्रवाई
जमीन से जुड़े मामले अधिक समय तक पेंडिंग ना रखने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण का वितरण
साहिबगंज(झारखंड)
ब्लॉक व थाना में बिचौलिया प्रथा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।यदि किसी प्रकार की बिचौलिया की सुचना मिली तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।उपरोक्त बाते साहिबगंज जिला के राजमहल स्थित अंतरराज्यीय बसअड्डा परिसर में मंगलवार को आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजमहल के विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ़ एमटी राजा ने कहा।
जनता के कार्य एवं समस्या का होगा निष्पादन
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,जिला भू अर्जन पदाधिकारी सी दास,उधवा बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,राजमहल बीडीओ मो यूसुफ व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया। इस क्रम में विधायक एमटी राजा ने कहा कि सरकार आपके द्वार आपके घर तक पहुंची है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।कहा की शिविर में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए है। विभिन्न प्रकार के योजनाओं के लाभ लेने के लिए लगाए गए स्टॉल पर आवेदन जमा कर सकते है।जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी सीधे जनता के कार्य एवं समस्या का निष्पादन करेंगे।
जमीन से जुड़े मामले नियम संगत समयांतराल पूर्ण करें
इसके अलावे राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत के सचिवालय परिसर तथा उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण सरफराजगंज के इंग्लिश व दक्षिण पलासगाछी मे भी आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित की गई ।सभी कार्यक्रम स्थल पर विधायक एमटी राजा शामिल हुए है। दक्षिण पलासगाछी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान विधायक मो ताजुद्दीन ने उधवा अंचल अधिकारी जयंत कुमार तिवारी को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन से जुड़े मामले दाखिल खारिज,म्यूटेशन,एलपीसी सहित अन्य मामले नियम संगत समयांतराल पूर्ण करें।कहा कि कोई भी मामला अधिक समय तक पेंडिंग ना रखे।
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम बेवजह परेशान ना करे
इस क्रम में उन्होंने कहा की हज यात्रियों के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर थाना में किसी प्रकार की शुल्क लिए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।वहीं थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम बेवजह किसी को परेशान न करे।साथ ही उपस्थित जन समूह को कहा कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन कार्य में किसी प्रकार का लापरवाही हो या थाना में विलंब हो तो अविलंब राजमहल एसडीपीओ से मिलकर मामले की जानकारी दे।

किया गया परिसंपत्तियों का वितरण
शिविर में अबुआ आवास,मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन,जाति,आय,निवास, जमीन में जुड़ी मामले,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग,खाद्य विभाग सहित अन्य विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गए हैं।शिविर में सैकड़ो की संख्या की भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम के दौरान सरकारी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।वहीं विधायक ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकिल,धोती – साड़ी,गरीबों के बीच कंबल,आवास लाभुकों को चाबी सौंपकर गृह प्रवेश,जॉब कार्ड तथा छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का भी वितरण किया।
यह भी थे उपस्थित
मौके पर झामुमो के राजमहल नगर अध्यक्ष मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान,मुखिया गुलनाज खातून,नफीसा खातून,राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,झामुमो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,अब्दुल कादिर, सन्नी,नपं प्रशासक दानिश हुसैन,डॉ सद्दाम, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव, बीपीएम हारून रशीद,मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश, प्रियरंजन कुमार,सहायक अभियंता प्रवीण कुमार,काजू मल्लिक,ऐनुल हक अंसारी,ताजेरूल हक,भैया किस्कू,इकबाल हुसैन,अब्दुल शेख,सलाम शेख,गुलाब शेख, दिनेश मंडल,शशि आनंद,रबीउल शेख,कनीय अभियंता साहिन रेजा,रंजन कुमार,ग्राम रोजगार सेवक राम प्रसाद यादव,मोजामिल अंसारी,विद्युत मिर्घा,बाबूलाल मंडल,मकसूद आलम ,हफीजुर रहमान आदि उपस्थित थे।








