---Advertisement---

गुमला पुलिस  ने 258 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार

On: Thursday, November 13, 2025 5:54 PM
ब्राउन शुगर
---Advertisement---

ब्राउन शुगर को गढ़वा से खरीदकर गुमला के अन्य क्षेत्रों में बेचा जाता था


गुमला(JHARKHAND)

ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर गुमला(GUMLA)जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक(SP) हारिस बिन जमां को गुप्त सूचना मिली कि बादल साहु नाम का व्यक्ति द्वारा गढ़वा(GADWA) से ब्राउन सुगर खरीदकर ला रहा है और आस-पास के क्षेत्रों में ब्राउन सुगर बेचता है। इस सुचना पर पुलिस की कान खड़ी हो गई।पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित करवाई में जुट गई।

छापेमारी दल का गठन

पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामरी दल का गठन किया गया । सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु छापामरी दल चेटर मैदान गुमला पहुँचकर आस-पास निरीक्षण करने लगा। इस दौरान गुमला की तरफ से तीन व्यक्ति आ रहा था ,तभी पुलिस को देखकर तीनों व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से तीनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। नाम व पता पूछने पर पुलिस के हत्थे चढ़े बादल साहु उर्फ बादल उम्र 33 वर्ष पे० भुनेश्वर साहु उर्फ भुनेश्वर उर्फ नौथा, सा०-चाहा वैरागी बगान थाना+जिला-गुमला, विकाश कुमार बैठा उम्र 24 वर्ष पे०-स्व० राजेश बैठा सा०-लक्ष्मण नगर थाना जिला-गुमला तथा सुनील प्रजापति उम्र 22 वर्ष पे० रविन्द्र प्रजापति सा०-भण्डरा भौरो थाना-भण्डरा जिला-लोहरदगा बताया।

ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने तीनों व्यक्ति का त्ल्लाशी ली, जिसमे क्रमशः. बादल साहु के पास से एक पीला रंग का बैग मिला ।जिसके अन्दर 250 ग्राम ब्राउन सुगर, एक ब्लू रंग का पैजामा एवं एक भूरा रंग का शॉल मिला तथा जिन्स के पॉकेट से एक टेक्नो स्पार्क कम्पनी का मोबाईल एवं जैकेट के पॉकेट से 14,150/ रूपया एवं एक Nothing Company का मोबाईल बरामद हुई।इधर विकाश कुमार बैठा के पास से पुलिस ने एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल एवं 08 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद की।इस संबंध में पुछताछ करने पर तीनों ने बताया  की उक्त ब्राउन सुगर को गढ़वा के तिलदाग मोड़ में रहने वाले अंकित कुमार से खरीदकर गुमला के अन्य क्षेत्रों में के लिए जा रहे थे । इसी क्रम में पुलिस के द्वारा तीनों को पकड़ लिया गया। बरामद ब्राउन शुगर व अन्य समानो का विधिवत जप्ती सूचि बनाकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया की पूर्व में भी बादल साहु एवं विकाश कुमार बैठा के विरूद्ध अपराधिक इतिहास रहा है।

छापामारी दल में थे शामिल

छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ,पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार करमाली,पु०अ०नि० अमर शुक्ला, स०अ०नि० सुनील कुमार तथा  गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment