कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा तटों की सफाई, जल संरक्षण और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना
साहेबगंज(झारखंड)-झारखंड के एक मात्र जिला साहेबगंज,जंहा गंगा नदी प्रवाहित होती है। जिला गंगा समिति की निर्देशानुसार नमामि गंगे योजना अंतर्गत डॉल्फिन संरक्षण सह वृहत गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन 08 नवंबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गंगा तटों की सफाई, जल संरक्षण और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
चलाया जाएगा जागरूकता आभियान
जानकारी के अनुसार अभियान के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन विभिन्न घाटों एवं स्थानों पर विशेष सफाई कार्यक्रम और जन जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न पदाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो निर्धारित समयानुसार कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करेंगे।

फ़ाइल फोटो
अभियान का तिथिवार कार्यक्रम इस प्रकार है
08/11/2025 मुक्तेश्वर एवं बिजली घाट, साहेबगंज,पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
09/11/2025 चानन एवं STP, साहेबगंज, पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
10/11/2025 बास्कोला, तालझारी, पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
11/11/2025 सरकंडा, राजमहल, पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
12/11/2025 कन्हैया स्थान, पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
13/11/2025 सूर्यदेव घाट एवं सिंधी दलान, राजमहल ,पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
14/11/2025 श्रीधर, उधवा , पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 9:30 तक।
15/11/2025 शकुंतला सहाय घाट, साहिबगंज, पूर्वाहन 8:00 – पूर्वाहन 10:30 तक।








