---Advertisement---

डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहद गंगा स्वच्छता अभियान में दिखा आस्था और संरक्षण का संगम

On: Saturday, November 8, 2025 9:12 PM
---Advertisement---

गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं डॉल्फिन संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित

साहिबगंज(झारखंड)- राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जननायक बिरसा मुंडा  की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में शनिवार को डॉल्फिन संरक्षण-सह-वृहद गंगा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 07 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं डॉल्फिन संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गंगा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान  

उपायुक्त हेमंत सती ने जानकारी देते हुए बताया की  साहिबगंज,झारखंड का एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ उत्तरा-वाहिनी गंगा प्रवाहित होती है। गंगा का हमारे जीवन, संस्कृति और पर्यावरण में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसीलिए झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए हमने यह निर्णय लिया है कि 07 से 15 नवम्बर तक गंगा तटों पर स्वच्छता एवं जागरूकता का यह पखवाड़ा चलाया जाए।

एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं की रही भागीदारी

अभियान के पहले दिन बिजली घाट और शकुंतला सहाय घाट पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस, एनसीसी के छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। घाटों की सफाई के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह को यह संदेश भी दिया गया कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्लास्टिक मुक्त घाट, अपशिष्ट प्रबंधन, और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि गंगा डॉल्फिन जैव विविधता का प्रतीक है और इसका संरक्षण गंगा के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है।

15 नवम्बर तक जिले के विभिन्न घाटो में होगा कार्यक्रम

ज्ञात हो की जिला प्रशासन द्वारा अभियान के अंतर्गत 15 नवम्बर तक जिले के विभिन्न गंगा तटवर्ती क्षेत्र जैसे  मुक्तेश्वर घाट, बिजली घाट, बास्कोला, सरकंडा (राजमहल), सूर्यदेव घाट, सिंधी डालन, श्रीधर (उधवा) आदि स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। जिसमें स्थानीय ग्रामीण, स्वयंसेवी संस्थाएँ एवं विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।इधर जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषण-मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें।

ये भी थे उपस्थित

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परियोजना पदाधिकारी अमित मिश्रा, नगर परिषद साहिबगंज के सिटी मैनेजर सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इसके अलावे कार्यक्रम में एन.एस.एस., एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों तथा जागरूक नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और गंगा स्वच्छता एवं डॉल्फिन संरक्षण के संकल्प को सशक्त बनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment