साहिबगंज(झारखंड)
साहिबगंज जिला पुलिस ने देशी कट्टा एवं एक ज़िंदा कारतूस के साथ दो किशोर को हिरासत में ली है।दोनों युवक किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में बिना नंबर के मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। जानकारी के अनुसार इसकी गुप्त सुचना पुलिस अधीक्षक को मिली।इस बावत राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया की NH-80 पर फुलवरिया ब्रीज के उतर दिशा कि ओर चमास तालाब के बगल मे फोर लेन सड़क पर दो लड़के अपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से अपाची मोटरसाईकिल से हथियार लिये सड़क पर खड़े है। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व मे एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

तल्लाशी में देशी कट्टा व ज़िंदा कारतूस बरामद
छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुये जब घटनास्थल पर पहुंची तो दोनो लड़के पुलिस गाड़ी को देखकर घटनास्थल से भागने का प्रयास किये। जिसे छापामारी दल के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। पकड़ाए दोनो लड़के विधि विरूद्ध किशोर पाये गये।पकड़ाए दोनो विधि विरूद्ध किशोर से तालाशी के नियमो का पालन करते हुये तालाशी लिया गया। तालाशी के क्रम मे एक किशार के पास से कमर से एक देशी कट्टा एवं जिंस के दाहिने पांकेट से एक जिंदा कारतुस बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ती सुची बनाकर जप्त किया गया। इसके अलावे एक बिना नंबर प्लेट के काला एवं लाल रंग का अपाची आरटीआर मोटरसाइकिल तथा एक ONEPLUS कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन जप्त किया गया।
प्राथमिकी दर्ज
दोनो विधि विरूद्ध किंशोर को विधिवत निरूद्ध किया गया। इस संबंध मे राजमहल थाना कांड संख्या-468/25 , धारा-25 (1-B )a/26/35 arms act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं। दोनो विधि विरूद्ध किशोर को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में थे शामिल
छापेमारी दल में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ,एसआई ओम प्रकाश चौहान,एएसआई नंद कुमार यादव एवं सशस्त्र बल के जवान महेंद्र यादव तथा एगनेसिस मरांडी शामिल थे।








