शीतकालीन कोहरे के मौसम को लेकर रेलवे द्वारा विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एहतियाती नियमन किया गया है
मालदा/साहिबगंज
सर्दियों में अगर आपको माह दिसंबर से फरवरी तक कंही ट्रेन से सफर करना है तो,ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि शीतकालीन मौसम के दौरान संभावित घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में एहतियाती नियमन किया गया है।रेल मंडल मालदा द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है की सर्दियों में प्रायः होने वाले घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित होती है। जिसके परिणाम स्वरूप ट्रेनो के संचालन में विलंब एवं सुरक्षा जोखिम बढ़ जाते हैं। सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्बाध रेल यातायात बनाए रखने की दिशा में कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्राएँ अस्थायी रूप से रद्द की गई हैं।
इन मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की यात्राये की गई है रद्द
*15620 कामाख्या – गया साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2025 से 23.02.2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।
*15619 गया – कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 02.12.2025 से 24.02.2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।
*14004 न्यू दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2025 से 26.02.2026 तक कुल 25 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं। *14003 मालदा टाउन – न्यू दिल्ली एक्सप्रेसदिनांक 06.12.2025 से 28.02.2026 तक कुल 25 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।
*22406 आनंद विहार – भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस:
दिसंबर 2025 : 03/12/2025, 10/12/2025, 17/12/2025, 24/12/2025, 31/12/2025
जनवरी 2026 : 07/01/2026, 14/01/2026, 21/01/2026, 28/01/2026
फरवरी 2026 : 04/02/2026, 11/02/2026, 18/02/2026, 25/02/2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।
*22405 भागलपुर – आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस:
दिसंबर 2025 : 04/12/2025, 11/12/2025, 18/12/2025, 25/12/2025
जनवरी 2026 : 01/01/2026, 08/01/2026, 15/01/2026, 22/01/2026, 29/01/2026
फरवरी 2026 : 05/02/2026, 12/02/2026, 19/02/2026, 26/02/2026 तक कुल 13 ट्रिप यात्राएँ रद्द की गई हैं।










