---Advertisement---

चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को पाकुड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Thursday, November 13, 2025 11:55 AM
---Advertisement---

दोनों चोर हाट-बाजार क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी किया करते थे

पाकुड़ (झारखंड)

मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के काबिलपुर गांव से बीते तीन नवंबर की रात हुई मोटरसाइकिल चोरी काण्ड का पुलिस ने उद्भेदन कर ली है ।चोरी काण्ड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद चोरी हुई मोटरसाइकिल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्त पश्चिम बंगाल का है।जंहा एक अभियुक्त अंतर्गत मुर्शिदाबाद के सूती थाना क्षेत्र का है ,वंही दुसरा अभियुक्त बीरभूम के पाईकर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त हाट-बाजार क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी किया करते थे और पाकुड़ नगर व मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में सक्रिय थे।

क्या है मामला

बीते 3 नबंबर  रात्रि 10 बजे काबिलपुर से एक HERO HF DELUX मोटरसाईकिल ,जिसका नंबर JH16D6549 के चोरी होने की घटना हुई थी।इस संबंध मे वादी अनारुल शेख पिता कुलुमुद्दीन शेख सा० सीतापहाड़ी, थाना मालपहाड़ी ओ०पी०, जिला पाकुड़ के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओ०पी० काण्ड संख्या 278/2025, दिनांक 04.11.2025 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मोटरसाइकिल बरामद

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए पुलिस ने 25 वर्षीय जसीमुद्दीन शेख, पिता शेर मोहम्मद शेख, ग्राम नयाग्राम, थाना सूती, जिला मुर्शिदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर, चेचिस नंबर MBLHA236J9M03361) बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर उसके साथी 23 वर्षीय साबीर शेख, पिता नासिर शेख, ग्राम आमडोल, थाना पाईकर, जिला बीरभूम को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में थे शामिल

छापामारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुमा, एएसआई  गुरुदेव प्रसाद यादव, एएसआई  भूदेव कुमार, आरक्षी शिवजी यादव, रोहित कुमार, मोतीलाल यादव और नीलेश यादव शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment