---Advertisement---

कैप्टन कुल एमएस धोनी ने सादगी से मनाया अपना 44 वाँ जन्मदिन

On: Monday, July 7, 2025 6:43 PM
ms dhoni
---Advertisement---
Speed: 1x
photo source by: x.com

रांची (झारखंड):कैप्टन कुल के नाम से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा  दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर एमएस धोनी का आज जन्मदिन है । रांची में 7 जुलाई 1981को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई  2025 को 44 वर्ष का हो चुके है ।कैप्टन कुल ने सिर्फ क्रिकेट को न, नई उंचाईयो तक पंहुचाई है ,बल्कि उनके कप्तानी में भारत ने कई एतिहासिक जीत दर्ज की है । खेल जगत में कैप्टन कुल के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है ।सोमबार को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्तों और परिचितों  के साथ सादगी से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है ।वायरल वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे है । जानकारी के अनुसार जंहा महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 332 अंतर्राष्ट्रीय मैचो में कप्तानी की।जिसमे भारत ने 178 मैचो में जीत हासिल की।वंही धोनी ने कुल 538 अंतर्राष्ट्रीय मैचो में 17266 रन बनाये।क्रिकेट की दुनिया में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया से रिटायरमेंट तक धोनी का हर समय रांची से लगाव बना रहा।आमतौर पर शोहरत की बुलंदियों को छूने के बाद लोग छोटे शहर से किनारा कर लेते हैं , लेकिन धोनी का लगाव अपने प्यारे शहर रांची के लिए बना रहा। उन्होंने भारतीय टीम से रिटायर होने के बाद रांची में ही अपना घर बनाया और जिंदगी के ज्यादातर समय वे यहीं व्यतीत कर रहे है । जन्मदिन पर धोनी के प्रशंसकों ने उनके आवास के बाहर और रिंग रोड पर जश्न मनाया। इस मौके पर भारी बारिश भी उन्हें डिगा नहीं पाई।एमएस धोनी फैन क्लब ने केक काटा और उनके कट आउट को ही केक खिलाया।इसका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।जिसमें छोटे – छोटे बच्चे धोनी के जन्मदिन को सेलीब्रेट कर रहे हैं।धोनी ने अपने करियर में कई उपलब्धिया हासिल की,जो इस प्रकार है

राष्ट्रीय पुरस्कार

(2008) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न : क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन के लिए भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान उन्हें प्रदान किया गया। (2009) पद्मश्री : भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, जो भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को मान्यता देता है।
(2018)
पद्मभूषण :भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो क्रिकेट में अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पुरस्कार


ICC
वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर – धोनी पहले खिलाड़ी हैं,जिन्हें यह पुरस्कार दो बार (2008 तथा 2009) मिला।  2011-(2020) ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड: खेल भावना में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें यह पुरस्कार मिला।
(2011-2020)
 ICC मैन्स T20I टीम ऑफ द डिकेड : धोनी को इस टीम में कप्तान और विकेटकीपर के रूप में जगह मिली।
ICC
मैन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर कई बार (2006, 2008-2014) चयनित किए गए। जिसमें 2009 से 2014 तक कप्तान के रूप में भी उनका योगदान रहा।


अन्य महत्वपूर्ण सम्मान

(2013)  LG पीपल्स चॉइस अवार्ड : फैन्स द्वारा वोट किए गए, यह अवार्ड उनकी लोकप्रियता और खेल पर प्रभाव के लिए दिया गया।
(2011)
 कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्रिकेट में उनकी असाधारण प्रदर्शन को मान्यता देते हुए यह पुरस्कार मिला।
(2011)
 CNN-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर : भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें यह सम्मान मिला।
(2006)
 MTV युथ आइकॉन ऑफ द ईयर : भारत में एक युवा आइकॉन के रूप में उनकी पहचान को सराहा गया।

मान्यता और सम्मान


(2011)
 मान्यवर डॉक्टर की उपाधी : क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें डेमोंटफोर्ट विश्वविद्यालय द्वारा मान्यवर डॉक्टरेट की उपाधी प्रदान की गई।
(2011) मान्यवर लेफ्टिनेंट कर्नल : भारतीय सेना द्वारा उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी के मान्यवर लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया।

धोनी के नेतृत्व में भारत की टीम की उपलब्धियां


(2013) ICC
चैंपियंस ट्रॉफी : धोनी की कप्तानी में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती और वह पहले कप्तान बने,जिन्होंने सभी तीन ICC लिमिटेड-ओवर्स ट्रॉफियां जीतीं।
(2011) ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप : धोनी के नेतृत्व में भारत ने 28 साल बाद ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता।
(2010, 2016)
 एशिया कप : धोनी ने भारत को एशिया कप में जीत दिलाई, जिससे भारत ने रीजनल सुपरमेसी स्थापित की।
(2007)
 ICC T20 वर्ल्ड कप : धोनी की कप्तानी में भारत ने पहले ICC T20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की।

आईपीएल और अन्य टी-20 टूर्नामेंट्स


धोनी ने भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में विजेता बनाया। इसके अलावा उन्होंने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग T20 भी जीता।

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का सम्मान


2025 में धोनी को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। जो उनके करियर का एक और गौरवपूर्ण क्षण था। बीते 9 जून 2025 को धोनी ने लंदन में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्राप्त किया। वह हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बने।

photo source by: x.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment