सुरक्षा जांच के बाद मानव बम की धमकी निकली फर्जी
कई घंटो तक चली जांच के बाद विमान में नही मिला कुछ भी संदिग्ध
इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा की हमेशा की तरह हमारे ग्राहकों,क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
मुंबई(महाराष्ट्र)
बम की धमकी मिलने के बाद कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाईट 6E1234 को आपात स्थिति में मंगलवार सुबह डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर एक इमेल के जरिये फ्लाईट में ह्यूमन बम(मानव बम) होने की धमकी दी गई थी।उसके बाद हैदराबाद जा रही फ्लाईट को डाइवर्ट कर मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।इंडिगो का एयरबस A321-251NX विमान कुवैत से रात्री 1 बजकर 56 मिनट पर रवाना हुआ था।सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।जानकारी के अनुसार विमान में इमरजेंसी लैंडिंग व बम होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नही की गई है।
अलर्ट मोड़ पर आ गई ऑथोरिटी
धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी अलर्ट मोड़ पर आ गई।मामले को अधिकारियों द्वारा काफी गंभीरता से लेते हुए पुरे मामले में बारीकी से नजर रखी गई। विशेष सुरक्षा टीम तैयार रखीं गई। इसके अलावे विमान लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में भेज दिया ,उपरान्त विमान का जांच शुरू की गई।आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए दमकल और मेडिकल टीमो की भी तैनाती की गई थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।यात्रियों व समानो की बारिके से जांच की गई ।इधर विमान का आइसोलेशन पार्क में बम स्कवायड और सुरक्षा टीमो द्वारा पूरी जांच की गई।कई घंटो तक चली जांच के बाद विमान में कुछ भी संदिग्ध नही पाया गया,धमकी को झूठा पाया गया।
सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा है की हमेशा की तरह हमारे ग्राहकों,क्रू मेंबर्स और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंडिगो के उड़ान संख्या 6E1234 के लिए सुरक्षा संबंधित खतरा पाया गया था।विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान में सवार लोगो को सुरक्षित निकाला गया है।प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इंडिगो द्वारा संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया।उड़ान भरने के अनुमति देने से पूर्व आवश्यक सुरक्षा जांच में पूर्ण सहयोग किया गया। यात्रियों का असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया तथा जलपान उपलब्ध कराया एवं नियमित अपडेट साझा किया।
इससे पूर्व भी दी गई थी धमकी
जानकारी के अनुसार ये कोई पहली घटना नही है।जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 100 बार से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।जिसमे अधिकाँश फर्जी निकली है।हांलाकि विशेष रूप से इन धमकियों की संख्या में काफी वृद्धि देखि गई है।ये धमकिया अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट,इमेल या फोन कॉल कर दी जाती रही है।अब तक सभी धमकिया फर्जी साबित हुई है।
फर्जी धमकियों से होती है व्यवधान उत्पन्न
फर्जी धमकियों के कारण काफी व्यवधान उत्पन्न होता है।जैसे विमानों का मार्ग परिवर्तन,इमरजेंसी लैंडिंग एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण उड़ानों में देरी होती है।जानकारों का माने तो विमान में बम होने की सुचना पर ऑथोरिटी अलर्ट हो जाती है और विमान को निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराया जाता है।जिस कारण इंधन की खपत,यात्रियों का सुचारू व्यवस्था,होटल में ठहराने एवं यात्रियों को उनके मंजिल तक पंहुचाने के लिए पूर्ण व्यवस्था करनी पड़ती है।सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार विमान में बम होने की फर्जी धमकियों से अब तक एयरलाइंस कंपनियों को करोड़ो रूपये की नुकसान हो चुकी है।जिस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग होती है,उसे चार्ज देना होता है ।विमान में सवार लगभग 200 से अधिक यात्रियों एवं क्रू मेंबर को होटलों में रखा जाता है।इससे एयरलाइंस कंपनियों का खर्च काफी बढ़ जाता है।







