आने वाले समय में कोर्ट की सारी प्रक्रिया होगी पेपर लेस-मास्टर ट्रेनर
साहिबगंज(झारखण्ड)
झलसा के निर्देशानुसार फेज 4 का ई-कोर्ट प्रोग्राम से संबंधित प्रशिक्षण शिविर अखिल कुमार,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।जिसमें साहिबगंज एवं राजमहल के अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक को ई-कोर्ट प्रोग्राम एवं रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में साहिबगंज के मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र कुमार मोहंती व संजय कुमार देव एवं राजमहल के मास्टर ट्रेनर विकास चौरसिया के द्वारा शिविर में उपस्थित अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक को ई-कोर्ट प्रोग्राम से संबंधित सभी जानकारियां दी गई।

ई-कोर्ट प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन कराना होगा
इस दौरान मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र मोहंती,विकास चौरसिया एवं संजय देव के द्वारा अपने अलग-अलग वक्तव्य में बताया गया कि आने वाले निकट भविष्य में सिविल कोर्ट की सारी प्रक्रिया पेपर ली हो जाएगी ।इस बाबत सरकार के द्वारा ई-कोर्ट प्रोग्राम शुरू किया गया है।सभी अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक को अपने-अपने मोबाइल फोन में ई-कोर्ट प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन करना होगा।जिसमें कोर्ट में केस फाइलिंग से लेकर गवाही, बेल की सुनवाई , फाइनल आर्गुमेंट ई-कोर्ट के माध्यम से किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर ने अपने वक्तव्य में आगे बताया कि डिजिटल प्रक्रिया से काम तेजी से होगा और लोगों को जल्दी न्याय मिलेगा।कहा गया कि डिजिटल तंत्र से पारदर्शिता आती है और फाइलों के साथ छेड़छाड़ की संभावना कम हो जाती है। पेपरलेस प्रक्रिया से कागज का इस्तेमाल कम होगा। जिससे हमारा पेड़ पौधा संरक्षित होगी।
ये भी थे उपस्थित
उक्त प्रशिक्षण शिविर में साहिबगंज सिविल कोर्ट के अधिवक्ता देवनारायण यादव अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कर्ण, ,मुनीलाल मंडल, गौतम प्रसाद सिंह, नवीन निर्माण, संयुक्त सचिव रंजीत जैसवाल, ज्योति कुमार ओझा,उत्तम दीप, शिव शंकर सिंह, विवेक कुमार, जितेंद्र मालाकार, मोहम्मद शम्स तबरेज अहमद, प्रदीप पाठक, सुभाष कुमार गुप्ता ,कुमार श्रीकांत, प्रमोद शाह ,बालमुकुंद पंडित ,अर्णव देव कुंदन कुमार अधिवक्ता लिपिक मनोज सिंह, रामचरण विख्यासन एवं राजमहल के अधिवक्ता सुमन कुमार निर्माण अधिवक्ता लिपिक सीकेश मंडल, सुदर्शन मंडल दर्जनों अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक उपस्थित थे।








