पाकुड़ बस स्टैंड के पास फिर एकबार सक्रिय हुआ चोर गिरोह,जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़(झारखंड)
अज्ञात चोरो ने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के आसपास रविवार की रात एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने चाय, चाऊमीन व गैस की कुल पांच दुकानों के ताले काटकर दुस्साहस का परिचय दिया है ।हांलाकि चोरो ने दुकानों से कोई सामान नहीं ले जा सके, परंतु सोहेल की चाऊमीन दुकान से एक गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी। सुचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पंहुचकर मामले की जानकारी ली। एएसआई अशोक पांडे दल–बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई ।
घटना पाकुड़–बड़हरवा मुख्य सड़क का है ।उक्त पथ के किनारे स्थित डिल्लू, अशरफ शेख, खालिद अंसारी और सोहेल गैस सर्विस सहित अन्य दुकानों को चोरो ने निशाना बनाया है । अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़े और एक दुकान के शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

पीड़ित दूकानदार सोहेल ने पुलिस को बताया कि रात्री में नित्यदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जांच करने पर सामान तो जस का तस मिला, परन्तु गैस सिलेंडर गायब था।बताया जाता है की चोरो ने अन्य दुकानों में भी ताला काटा है , लेकिन वहां से चोर कुछ चुरा नहीं सका है।
स्थानीय लोगों का माने तो कुछ दिन पूर्व बस स्टैंड स्थित एक मैगी प्वाइंट से भी चोरी हुई थी।परन्तु मामले की औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी । लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से दर्ज न करने की वजह से ही असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ता जा रहा है।कुछ स्थानीय लोगो ने दबी जुबान से बताया की रात के समय दो टेंपू पर सवार कुछ युवक आये दिन बस स्टैंड क्षेत्र में चक्कर लगाते देखे जाते हैं।पुलिस पुरे मामले को गंभीरता लेते हुए हर पहलू पर जांच में जुटी है।








