साहिबगंज(झारखंड)
भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन महाविद्यालय के नंदन भवन में किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकदिवसीय इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटिहार( बिहार )के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मेघा कुमारी उपस्थित थी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
मौके पर साहिबगंज महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ मृदुला सिन्हा ,प्राचार्य प्रो. एस आर आई रिजवी , मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह , एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती एवं निर्णायक मंडली के सम्मानित सदस्य के रूप में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर सेमी विक्टर मरांडी तथा बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर नितिन कुमार घोष एवं अन्य शामिल थे । तदोपरांत सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता हेतु किया गया चयन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर प्रिया सिंह ने मातृशक्ति को समर्पित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण के विषय पर गंभीर तरीके से अपनी बात रखी एवं निर्णायक मंडली का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया ।जिसके फलस्वरू स्वरूप अंजली कुमारी, निखिल कुमार, राहुल कुमार साह अभय कुमार पांडे तथा सुनिधि कुमारी का चयन विश्वविद्यालय पर स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु किया गया।
ये भी थे उपस्थित
कार्यक्रम में मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ रूपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से चंदन कुमार एवं राहुल कुमार की कार्यक्रम आयोजन हेतु सरहानीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मौके पर महाविद्यालय में बीएड विभाग में कार्यरत प्राध्यापिका डॉक्टर सुनीता कुमारी, प्रोफेसर अदिति सुरीन ,डॉ सुनील कुमार ,संथाली विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जिशु हांसदा, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राध्यापक डॉक्टर अमित कुमार सिंह एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।








