---Advertisement---

अंधविश्वास के कारण पलामू में हुई थी तिहरे हत्याकांड

On: Tuesday, February 3, 2026 7:04 PM
---Advertisement---

पलामू(झारखंड)

अंधविश्वास के कारण हुईं तिहरे हत्या काण्ड का अभियुक्तों को पलामू जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से बीते दिनों दिल दहलाने वाली वारदात प्रकाश में आया था।एक ही परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने इस हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए बताया की अंधविश्वास में दो भाइयो ने इस घटना को अंजाम दिया था ।

क्या है मामला :

इस बावत पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया की पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसड़ी टोला पुरानी बथान में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। सूचना के आलोक में पु०नि० जीतराम महली, पु०अ०नि० आशुतोष रजक, पु०अ०नि० गोपाल कुमार राय, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचने पर यह तथ्य सामने आया कि महेशी भुईयां (उम्र लगभग 62 वर्ष) की मृत्यु दिनांक 01.02.2026 की सुबह बीमारी के कारण हुई थी। मृतक महेशी भुईयां की मृत्यु को डायन-विषाही एवं ओझागुणी जैसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए उनके पुत्र रविन्द्र भुईयां एवं प्रमोद भुईयां आक्रोशित हो गए और इसी अंधविश्वास के कारण उन्होंने विजय भुईयां (उम्र लगभग 50 वर्ष), उनकी पत्नी हेवन्ती देवी उर्फ फुलवन्ती देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) एवं उनके पुत्र छोटू कुमार (उम्र 19 वर्ष) पर टांगी एवं चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वहीं विजय भुईयां की पुत्री को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दो अभियुक्त गिरफ्तार:

बताया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रविन्द्र भुईयां तथा प्रमोद भुईयां को गिरफ्तार कर ली है।प्रमोद भुइंया के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है।मामले को लेकर पांकी थाना में कांड संख्या-10/2026, धारा 118(1)/118(2)/109(1)/351(3)/103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापामारी दल में थे शामिल:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा,  पु०नि० जीतराम महली, पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय,पु०अ०नि० आशुतोष रजक, पु०अ०नि० गोपाल कुमार राय, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार तथा  पांकी थाना  के रिजर्व गार्ड  छापेमारी दल में शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment