---Advertisement---

पाकुड़ में अवैध आधार नवीकरण का पर्दाफास

On: Saturday, January 31, 2026 1:17 AM
---Advertisement---

पाकुड़ (झारखंड)

ग्राहक सेवा केंद्र में अवैध रूप से आधार नवीकरण एवं सुधार किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। मामला पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम काकरबोना का है। जानकारी के अनुसार केंद्र चालक  मोस्ताक शेख के यंहा छापेमारी के दौरान आधार नवीकरण और सुधार में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया

संचालक गिरफ्तार:

पुलिस ने  सीएसपी संचालक मोस्ताक शेख को मौके से गिरफ्तार क्र ली है। पूछताछ में मोस्ताक शेख ने स्वीकार किया है कि उसका भाई सब्बीर शेख, जिसके पास जिला साहेबगंज के पतना का पहचान पत्र है, उसी पहचान पत्र का उपयोग कर आसपास के गांवों के लोगों का आधार नवीकरण एवं सुधार का कार्य करता था।

प्राथमिकी दर्ज:

जिला परियोजना पदाधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कार्यालय की ओर से दिए गए आवेदन पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment