---Advertisement---

अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

On: Saturday, January 31, 2026 1:03 AM
---Advertisement---

कोयला लदा चार मोटरसाइकिल जब्त

पाकुड़(झारखंड)

पाकुड़ जिले में कोयले की चोरी रुकने का नाम नही ले रहा है।जिला प्रशासन द्वारा लगातार कोयला चोरो के विरुद्ध कारवाई की जा रही है।इसके बावजूद कोयला तस्कर चोरी के नये नये हथकंडा अपना ही लेता है।कोयला चोरो पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है।इधर जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध कोयला तस्करों के विरुद्ध अभियान  चलाकर को सफलता की है।

चार मोटरसाइकिल जब्त :

मालपहाड़ी ओपी पुलिस द्वारा रांगामटिया एवं पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इलाके में  छापेमारी कर चार मोटरसाइकिल  करीब 20 से 22 क्विंटल अवैध कोयला लोड कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया है।कार्रवाई के दौरान सभी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया।

सीमा क्षेत्र के रास्ते कोयला खपाने की थी तैयारी:

जानकारी के अनुसार पकड़े गए कोयला को अवैध रूप से खनन कर सीमा क्षेत्र के रास्ते खपाने की तैयारी की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।इस बावत मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कारवाई आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment