---Advertisement---

साहेबगंज रेलवे स्टेशन में हिंदी तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

On: Saturday, December 20, 2025 1:07 AM
---Advertisement---

साहेबगंज(झारखंड)

राजभाषा विभाग मालदा रेल मंडल के तत्वावधान में कुहरे के समय सुरक्षित ट्रेन परिचालन विषय पर शुक्रवार को मालदा रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में  एक हिंदी तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन साहेबगंज रेलवे स्टेशन के क्रू-बुकिंग लॉबी स्थित लोको सभाकक्ष में किया गया।इस संगोष्ठी में स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों सहित परिचालन से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की।

ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने में मिलती है सहायता

कार्यक्रम के प्रारंभ में कनिष्ठ अनुवादक इन्द्र ज्योति राय द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि सहायक यांत्रिक इंजीनियर पवन कुमार सिंह का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने तकनीकी संगोष्ठियों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी में तकनीकी विषयों पर संवाद से कर्मचारियों को सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्राप्त होती है। जिससे कुहरे की स्थिति में सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।

प्रभावी उपयोग हेतु किया गया प्रेरित

राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस हिंदी तकनीकी संगोष्ठी ने कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के माध्यम से तकनीकी विषयों के संवर्द्धन तथा रेलवे की आधिकारिक कार्य-प्रणाली में इसके प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित किया।

अपने अनुभव एवं विचार किये साझा

संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ अनुवादक विद्यासागर राम ,बी. के. सिंह (मुख्य लोको निरीक्षक), बी. बी. प्रसाद, अजित कुमार, अरविंद कुमार (एसएई) तथा प्रभारी क्रू-बुकिंग लॉबी, साहेबगंज द्वारा कुहरे के दौरान ट्रेन परिचालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर अपने अनुभव एवं विचार उपस्थित प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment