चोरी की घटना का पुलिस ने की उद्भेदन
अन्य चोरो की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
चोरो के निशानदेह पर चोरी की समान बरामद
पाकुड़(झारखंड)
शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पाकुड़ जिला पुलिस ने सघन छापेमारी कर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार की हैं।जिसमे दो पाकुड़ जिला तो, एक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला का रहने वाला है।घटना में शामिल अन्य चोरो की तलाश जारी है।इधर मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अज्ञात चोरो ने किया था चोरी
मालुम हो की बीते 02 दिसंबर को पाकुड़ बस स्टैंड के पास खालिद अंसारी के चाउमिन दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेन्डर, चुल्हा एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के दौरान आसपास की अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े गए और चोरी करने का प्रयास किया गया था।
प्राथमिकी हुई थी दर्ज
मामले को लेकर खालिद अंसारी द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के आधार पर पाकुड़ नगर थाना पुलिस में कांड संख्या 309/2025, धारा 303(2)/334 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी । पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चोरी की घटनाओं को रोकने और कांड का उद्भेदन करने के लिए विशेष छापामारी दल (एस.आई.टी.) का गठन किया गया।
संलिप्त चोरो की तलाश जारी
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सामान बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

किया गया है गिरफ्तार
इस बावत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की गिरफ्तार आरोपियों में विक्की मंडल पिता रतन मंडल ग्राम निमसोर थाना फरक्का जिला मुर्शिदाबाद, सहनवाज अंसारी उर्फ मामा पिता स्व. युनुस अंसारी ग्राम बगानपाड़ा नयाटोला, थाना पाकुड़ नगर जिला पाकुड़ एवं मुख्तार शेख पिता स्व. वाहिद शेख ग्राम जानकीनगर थाना मुफ्फसिल जिला पाकुड़ शामिल हैं। इस छापामारी में पु.अ.नि. बलवंत दुबे, स.अ.नि. अरूण ठाकुर एवं नगर थाना सशस्त्र बल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।








