---Advertisement---

राजमहल विधायक एमटी राजा कई कार्यक्रमो में हुए शामिल

On: Sunday, December 7, 2025 12:11 AM
---Advertisement---

अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक

बाबा साहेब के संविधान गरीब शोषित वंचित को अपना हक और अधिकार दिलाता है – विधायक.

राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ़ एमटी राजा शनिवार को कई कार्यक्रमो में शामिल हुए ।संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजमहल शहर के सिंघी दलान स्थित बाबासाहेब के प्रतिमा पर विधायक श्री राजा ने माल्यार्पण किए। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान गरीब शोषित वंचित को अपना हक और अधिकार दिलाता है ।लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी को बाबा साहब के संविधान ने ही स्थापित किया है।मौके पर एसडीओ सदानंद महतो , नपं प्रशासक दानिश हुसैन ,विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो जिला युवा सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू , झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद , अब्दुल कादिर , अशोक चिरानियां व अजय दास  मौजूद थे।इस्ल्रम में  सभी ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

48 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हुए शामिल

राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित मुंडली मिशन में संत जोन वर्कमंस हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल द्वारा  संयुक्त रूप से 48 वां वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। स्कूल प्रशासन एवं स्कूली बच्चों के द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। अंग वस्त्र एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर  उनका अभिनंदन किया गया। विधायक श्री राजा ने स्कूल के झंडे का झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम कर शुभारंभ किये। उपरांत सभी प्लाटुन का निरीक्षण किये।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि मुंडली मिशन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की दिशा में भी बच्चों को विकसित किया जाता है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी परचम लहराते हुए देश और विदेश में अपना स्थान बना सकते हैं। उन्होंने आयोजकों को कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद के प्रति बच्चों की इतनी अच्छी अभ्यास निश्चित ही बच्चों के अच्छे भविष्य को तय करेगी। मौके पर विशिष्ट अतिथि फादर जे एल जेबियर , फादर सुमित कुल्लू , फादर दीपक तिर्की , विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो जिला युवा जिला सचिव मो मारूफ उर्फ गुड्डू  , मो आजाद , अब्दुल कादिर , अजय दास , राजेश एक्का , आशीष मंडल , लुखीराम मुर्मू , धर्मेंद्र एक्का व अशोक चिरानियां भी मौजूद थे।

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में हुए शामिल

अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रबंधन समिति की बैठक एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  बैठक में मुख्य रूप से विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल शामिल हुए।इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजो के लिए अत्याधुनिक बेड लगाने, चारदिवारी निर्माण, जर्जर कुंआ को बंद करने, पार्किंग, मरीज वेटिंग एरिया बनाने, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने, बागवानी एवं शौचालय सहित आवश्यकता के अनुसार बिजली मरम्मती पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा की संबंधित विभाग के अभियंता प्राक्कलन तैयार कर जिला मुख्यालय भेजेंगे।ताकि समय पर अस्पताल का कार्य संपन्न हो सके ।मौके पर नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन , अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू , चिकित्सा पदाधिकारी  डॉ गुफरान आलम , भवन प्रमंडल के अभियंता निलेश कुमार , पेयजल आपूर्ति प्रमंडल के अभियंता लक्ष्मी नारायण सिंह  ,  मो सत्तार , अमित कुमार  व सुरज कुमार  मौजूद थे।

पीसीसी सड़क का उद्घाटन

राजमहल प्रखंड के मुंडली मिशन विद्यालय परिसर में विधायक निधि मद से साढ़े चार लाख की लागत से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया। उन्होंने छात्रों के समस्या को देखते हुए अपने निधि के मध्य से सड़क का निर्माण कार्य करवाए हैं,बताया गया की  वहीं शेष बचे सड़क को भी त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment