---Advertisement---

साहिबगंज से दो एथलीट महुआडांड रवाना

On: Saturday, December 6, 2025 10:49 PM
---Advertisement---

जिले के खेल प्रेमियों ने दी शुभ कामना

17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ महुआडांड में आयोजित

क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए झारखंड के 20 जिलो से धावक लेंगे भाग

कौन रचेगा इतिहास ?

साहिबगंज(झारखंड)

झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ एवं लातेहार जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 07 दिसंबर  2025 को लातेहार जिला के महुआडांड में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए राजमहल के सुजीत सरकार पुरुष वर्ग (10 किलो मीटर) एवं आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज के पिंटू कुम्हार बालक अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग (2 किलो मीटर) दौड़ में भाग लेने के लिए महुआडांड के लिए रवाना हुए।

20 जिलो से धावक लेंगे भाग

क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए झारखंड के 20 जिलो से धावक भाग लेंगे।प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एथलीटो को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

खेल प्रेमियों ने दी शुभ कामना

जिले के दोनों एथलीटों को उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई टी डी ए निदेशक संजय कुमार दास,अपर समाहर्ता  गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक  कुमार हर्ष जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव,सचिव माधव घोष कोच योगेश यादव जिले के खेल प्रेमियों ने  शुभ कामना दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment