सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का दिए निर्देश
साहिबगंज(झारखंड)
शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय परिसर स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने EVM एवं VVPAT मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।उपायुक्त श्री सती ने वेयरहाउस की भौतिक सुरक्षा, एक्सेस कंट्रोल, फायर सेफ्टी सिस्टम, तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहन जांच की।
प्रोटोकॉल का कड़ाई से हो पालन
उपायुक्त श्री सती ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो। EVM वेयरहाउस परिसर में 24×7 निगरानी सुनिश्चित की जाए।वेयरहाउस रिकॉर्ड एवं लॉगबुक का अद्यतन जारी रहे।
ये भी थे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।








