कबाड़ सामग्रीयो का ई-नीलामियों के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया निपटान
मालदा(पश्चिम बंगाल)
जीरो-स्क्रैप मिशन अंतर्गत सतत संपत्ति प्रबंधन एवं राजस्व सृजन के क्षेत्र में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।मिली जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक(DRM) मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंडल ने रणनीतिक योजना एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है।
कबाड़ सामग्रीयो का सफलतापूर्वक निपटान
बताया गया है की 2025 में माह नवंबर के दौरान वरिष्ठ मंडल सामग्रि प्रबंधक (Sr. DMM) मोसेस नाग के सूक्ष्म निर्देशन में मंडल ने PSC स्लीपर, वैगन पार्ट्स, रेल एवं अन्य विविध आदि लगभग 300.94 मीट्रिक टन (MT) कबाड़ सामग्रीयो का सफलतापूर्वक निपटान किया। यह जिम्मेदार एवं सुव्यवस्थित निपटान कई ई-नीलामियों के माध्यम से किया गया।जिससे कुल 2.56 करोड़ रुपया का प्रभावशाली राजस्व प्राप्त हुआ।
वित्तीय सुदृढ़ता में महत्वपूर्ण योगदान
स्क्रैप में रेलों (Rails) ने कुल स्क्रैप राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जो मंडल की प्रभावी समन्वय क्षमता, निरंतर मॉनिटरिंग तथा परिचालन कुशलता का परिचायक है।यह उपलब्धि मालदा मंडल के सतत एवं जिम्मेदार संपत्ति निपटान के सक्रिय प्रयासों को दर्शाती है। अनुपयोगी सामग्रियों को मूल्यवान राजस्व में परिवर्तित कर मंडल ने पूर्व रेलवे की वित्तीय सुदृढ़ता में महत्वपूर्ण योगदान किया है।










