---Advertisement---

दिव्यंगता अभिशाप नहीं:पूनम

On: Thursday, December 4, 2025 1:38 AM
कपड़ों और फूलों का लगाया गया स्टॉल
---Advertisement---

साहिबगंज(झारखंड)

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय वान उड़ेंन मुक बधिर विद्यालय में कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जैसे बाल विवाह,नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, बाल श्रम और  अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

झारखंड के सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत

दिव्यांग बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से झारखंड के सांस्कृतिक झलक को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी और विशिष्ट अतिथि कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी उपस्थित थे ।जंहा पूनम कुमारी ने बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है , दिव्यांग बच्चों समाज के प्रमुख धारा में हैं । उनकी सेवा सुरक्षा और शिक्षा हम सब की जिम्मेवारी है। सरकार के द्वारा इनके लिए समय-समय पर विशेष सुविधा और यंत्र भी उपलब्ध कराया जाता है।

दिव्यांग बच्चों के बीच काम करने वाले हुए सम्मानित

वंही कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आज इन दिव्यांग बच्चों के बीच काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने का भी काम किया गया।जिन्हें सम्मानित किया गया ये सभी इन दिव्यांग बच्चों के  शिक्षा, स्वास्थ्य, वस्त्र और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री की व्यवस्था में लगे रहते हैं।

इन्हें किया गया सम्मानित

दौरान कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के द्वारा आजाद सेवा ट्रस्ट के अंकित कुमार पांडे हेल्पिंग हैंड्स की टीम,उमा अमृता फाउंडेशन , समाजसेवी कंचन कुमारी, मिथिलेश झा, सोमनाथ, मृत्युंजय कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया।

कपड़ों और फूलों का लगाया गया स्टॉल

पूरे 1 वर्ष तक दिव्यांग बच्चे  कपड़े, धागे और ऊन से विभिन्न प्रकार के स्टॉल, मफलर, गुलदस्ता तैयार करते हैं। इसके अलावे इन बच्चों के द्वारा घर में सजावट के लिए तोरणद्वार झालर ,सजाने वाले फूलों का गुलदस्ता और विभिन्न प्रकार के समान तैयार किए जाते हैं। बच्चो द्वारा तैयार किये गये समानो को स्टॉल में बिक्री के लिए लगाया गया था।

ये भी थे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अंकिता, फादर मेथियस, गुंजा कुमारी, निखिल कुमार, गौरव कुमार, रोहित कुमार, रिमझिम सिंह, लैला हरिन ज्योति कुमारी, रमेश कुमार सहित अभिभावक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment