कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति में कमी पाये जाने पर कॉलेज प्रशासन ने जताया गंभीर चिंता
साहिबगंज(झारखंड)
मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य रणजीत कुमार सिंह द्वारा कक्षा निरीक्षण के दौरान कई कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति में काफी कमी पाई गई है।जिस पर कॉलेज प्रशासन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कॉलेज के विभिन्न सत्रों—2022–26, 2023–27, 2024–28 एवं 2025–29—की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। हाल ही में किए गए कक्षा निरीक्षण के दौरान कई कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति में काफी कमी पाई गई है।
इस बावत प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि नियमित उपस्थिति न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए आवश्यक है, बल्कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वे छात्र-छात्राएं जिनकी उपस्थिति 80% या उससे अधिक होगी, उन्हें ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
इधर कॉलेज प्रशासन द्वारा जंहा छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की गई है कि वे समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें और कॉलेज की शैक्षणिक अनुशासन व्यवस्था का पालन करें। बताया गया है की अनावश्यक अनुपस्थिति को अनुपयुक्त माना जाएगा।
वंही प्राचार्य श्री सिंह ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपनी-अपनी कक्षाओं में छात्र छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रति सजग रहें ।कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है और सभी से सहयोग की अपेक्षा की जाती है ।








